सोमवार, 6 अप्रैल 2020




(महाराजा सुहेलदेव राजभर जी) 

भारत में एक घटना घटी जिसके नायक श्रावस्ती सम्राट वीर सुहेलदेव राजभर थे ! राष्ट्रवादियों पर लिखा हुआ कोई भी साहित्य तब तक पूर्ण नहीं कहलाएगा जब तक उसमे राष्ट्रवीर श्रावस्ती सम्राट वीर सुहेलदेव राजभर की वीर गाथा शामिल न हो ! कहानियों के अनुसार वह सुहलदेव, सकर्देव, सुहिर्दाध्वाज राय, सुहृद देव, सुह्रिदिल, सुसज, शहर्देव, सहर्देव, सुहाह्ल्देव, सुहिल्देव और सुहेलदेव जैसे कई नामों से जाने जाते हैं !
श्रावस्ती सम्राट वीर सुहेलदेव राजभर का जन्म बसंत पंचमी सन् १००९ ई. में हुआ था ! इनके पिता का नाम बिहारिमल एवं माता का नाम जयलक्ष्मी था ! सुहेलदेव राजभर के तीन भाई और एक बहन थी बिहारिमल के संतानों का विवरण इस प्रकार है ! १. सुहलदेव २. रुद्र्मल ३. बागमल ४. सहारमल या भूराय्देव तथा पुत्री अंबे देवी ! सुहेलदेव राजभर की शिक्षा-दीक्षा योग्य गुरुजनों के बिच संपन्न हुई ! अपने पिता बिहारिमल एवं राज्य के योग्य युद्ध कौशल विज्ञो की देखरेख में सुहेलदेव राजभर ने युद्ध कौशल, घुड़सवारी, आदि की शिक्षा ली ! सुहेलदेव राजभर की बहुमुखी प्रतिभा एवं लोकप्रियता को देख कर मात्र १८ वर्ष की आयु में सन् १०२७ ई. को राज तिलक कर दिया गया और राजकाज में सहयोग के लिए योग्य अमात्य तथा राज्य की सुरक्षा के लिए योग्य सेनापति नियुक्त कर दिया गया !
सुहेलदेव राजभर में राष्ट्र भक्ति का जज्बा कूट कूट कर भरा था ! इसलिए राष्ट्र में प्रचलित भारतीय धर्म, समाज, सभ्यता एवं संस्कृति की रक्षा को अपना परम कर्तव्य माना ! राष्ट्री की अस्मिता से सुहेलदेव राजभर ने कभी समझौता नहीं किया ! इनसब के वावजूद सुहेलदेव राजभर ९०० वर्षो तक इतिहास के पन्नो में तब कर रह गए ! १९ वी. शादी के अंतिम चरण में अंग्रेज इतिहासकारों ने जब सुहेलदेव राजभर पर कलम चलाई तब उसका महत्व भारतीय जानो को समझ में आया ! महाभारत के बाद ये दूसरा उदहारण है जब राष्ट्रवादी नायक सुहेलदेव राजभर ने राष्ट्र की रक्षा के लिए २१ राजाओं को एकत्र किया और उनकी फ़ौज का नेतृत्व किया ! इस धर्मयुद्ध में श्रावस्ती सम्राट वीर सुहलदेव् राजभर का साथ देने वाले राजाओं में प्रमुख थे रायब, रायसायब, अर्जुन, भग्गन, गंग, मकरन, शंकर, वीरबल, अजयपाल, श्रीपाल, हरकरन, हरपाल, हर, नरहर, भाखमर, रजुन्धारी, नरायन, दल्ला, नरसिंह, कल्यान आदि।
सुहेलदेव राजभर का साम्राज्य उत्तर में नेपाल से लेकर दक्षिण में कौशाम्बी तक तथा पूर्व में वैशाली से लेकर पश्चिम में गढ़वाल तक फैला था ! भूराय्चा का सामंत सुहेलदेव राजभर का छोटा भाई भुराय्देव था जिसने अपने नाम पर भूराय्चा दुर्ग इसका नाम रखा ! श्री देवकी प्रसाद अपनी पुस्तक राजा सुहेलदेव राय में लिखते हैं कि भूराय्चा से भरराइच और भरराइच से बहराइच बन गया ! प्रो॰ के. एल. श्रीवास्तव के ग्रन्थ बहराइच जनपद का खोजपूर्ण इतिहास के पृष्ठ ६१-६२ पर अंकित है - इस जिले की स्थानीय रीती रिवाजो में सुहेलदेव राजभर पाए जाते हैं !
इसप्रकार अधिकतर प्रख्यात विद्वानों ने अपने अध्यन के फलस्वरूप सम्राट सुहेलदेव को भर का शासक माना गया है ! कशी प्रसाद जयसवाल ने भी अपनी पुस्तक "अंधकार युगीन भारत" में भरो को भारशिव वंश का क्षत्रिय माना है ! अर्कियोलोजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के वोलुम १ पेज ३२९ में लिखा है कि राजा सुहेलदेव भर वंश के थे ! राजा महाराजा सुहेलदेव के आदेश पर धर्म एवं राष्ट्ररक्षा हेतु सदैव आत्मबलिदान देने के लिए तत्पर रहते थे। इनके अतिरिक्त राजभर महाराजा सुहेलदेव के दो भाई बहरदेव व मल्लदेव भी थे जो अपने भाई के ही समान वीर थे। तथा पिता की भांति उनका सम्मान करते थे। महमूद गजनवी की मृत्य के पश्चात् पिता सैयद सालार साहू गाजी के साथ एक बड़ी जेहादी सेना लेकर सैयद सालार मसूद गाजी भारत की ओर बढ़ा। उसने दिल्ली पर आक्रमण किया। एक माह तक चले इस युद्व ने सालार मसूद के मनोबल को तोड़कर रख दिया वह हारने ही वाला था कि गजनी से बख्तियार साहू, सालार सैफुद्ीन, अमीर सैयद एजाजुद्वीन, मलिक दौलत मिया, रजव सालार और अमीर सैयद नसरूल्लाह आदि एक बड़ी धुड़सवार सेना के साथ मसूद की सहायता को आ गए। पुनः भयंकर युद्व प्रारंभ हो गया जिसमें दोनों ही पक्षों के अनेक योद्धा हताहत हुए। इस लड़ाई के दौरान राय महीपाल व राय हरगोपाल ने अपने धोड़े दौड़ाकर मसूद पर गदे से प्रहार किया जिससे उसकी आंख पर गंभीर चोट आई तथा उसके दो दाँत टूट गए। हालांकि ये दोनों ही वीर इस युद्ध में लड़ते हुए शहीद हो गए लेकिन उनकी वीरता व असीम साहस अद्वितीय थी। मेरठ का राजा हरिदत्त मुसलमान हो गया तथा उसने मसूद से संधि कर ली यही स्थिति बुलंदशहर व बदायूं के शासकों की भी हुई। कन्नौज का शासक भी मसूद का साथी बन गया। अतः सालार मसूद ने कन्नौज को अपना केंद्र बनाकर हिंदुओं के तीर्थ स्थलों को नष्ट करने हेतु अपनी सेनाएं भेजना प्रारंभ किया। इसी क्रम में मलिक फैसल को वाराणसी भेजा गया तथा स्वयं सालार मसूद सप्तॠषि (सतरिख) की ओर बढ़ा। मिरआते मसूदी के विवरण के अनुसार सतरिख (बाराबंकी) हिंदुओं का एक बहुत बड़ा तीर्थ स्थल था। एक किवदंती के अनुसार इस स्थान पर भगवान राम व लक्ष्मण ने शिक्षा प्राप्त की थी। यह सात ॠषियों का स्थान था, इसीलिए इस स्थान का सप्तऋर्षि पड़ा था, जो धीरे-धीरे सतरिख हो गया। सालार मसूद विलग्राम, मल्लावा, हरदोई, संडीला, मलिहाबाद, अमेठी व लखनऊ होते हुए सतरिख पहुंचा। उसने अपने गुरू सैयद इब्राहीम बारा हजारी को धुंधगढ़ भेजा क्योंकि धुंधगढ क़े किले में उसके मित्र दोस्त मोहम्मद सरदार को राजा रायदीन दयाल व अजय पाल ने घेर रखा था। इब्राहिम बाराहजारी जिधर से गुजरते गैर मुसलमानों का बचना मुस्किल था। बचता वही था जो इस्लाम स्वीकार कर लेता था। आइनये मसूदी के अनुसार – निशान सतरिख से लहराता हुआ बाराहजारी का। चला है धुंधगढ़ को काकिला बाराहजारी का मिला जो राह में मुनकिर उसे दे उसे दोजख में पहुचाया। बचा वह जिसने कलमा पढ़ लिया बारा हजारी का। इस लड़ाई में राजा दीनदयाल व तेजसिंह बड़ी ही बीरता से लड़े लेकिन वीरगति को प्राप्त हुए। परंतु दीनदयाल के भाई राय करनपाल के हाथों इब्राहीम बाराहजारी मारा गया। कडे क़े राजा देव नारायन राजभर और मानिकपुर के राजा भोजपात्र राजभर ने एक नाई को सैयद सालार मसूद के पास भेजा कि वह विष से बुझी नहन्नी से उसके नाखून काटे, ताकि सैयद सालार मसूद की इहलीला समाप्त हो जायें लेकिन इलाज से वह बच गया। इस सदमें से उसकी माँ खुतुर मुअल्ला चल बसी। इस प्रयास के असफल होने के बाद कडे मानिकपुर के राजाओं ने बहराइच के राजाओं को संदेश भेजा कि हम अपनी ओर से इस्लामी सेना पर आक्रमण करें और तुम अपनी ओर से। इस प्रकार हम इस्लामी सेना का सफाया कर देगें। परंतु संदेशवाहक सैयद सालार के गुप्तचरों द्वारा बंदी बना लिए गए। इन संदेशवाहकों में दो ब्राह्मण और एक नाई थे। ब्राह्मणों को तो छोड़ दिया गया लेकिन नाई को फांसी दे दी गई इस भेद के खुल जाने पर मसूद के पिता सालार साहु ने एक बडी सेना के साथ कड़े मानिकपुर पर धावा बोल दिया। दोनों राजा देवनारायण व भोजपत्रबडी वीरता से लड़ें।
सुहेलदेव राजभर का साम्राज्य उत्तर में नेपाल से लेकर दक्षिण में कौशाम्बी तक तथा पूर्व में वैशाली से लेकर पश्चिम में गढ़वाल तक फैला था ! भूराय्चा का सामंत सुहेलदेव राजभर का छोटा भाई भुराय्देव था जिसने अपने नाम पर भूराय्चा दुर्ग इसका नाम रखा ! श्री देवकी प्रसाद अपनी पुस्तक राजा सुहेलदेव राय में लिखते हैं कि भूराय्चा से भरराइच और भरराइच से बहराइच बन गया ! प्रो॰ के. एल. श्रीवास्तव के ग्रन्थ बहराइच जनपद का खोजपूर्ण इतिहास के पृष्ठ ६१-६२ पर अंकित है - इस जिले की स्थानीय रीती रिवाजो में सुहेलदेव राजभर पाए जाते हैं !
इसप्रकार अधिकतर प्रख्यात विद्वानों ने अपने अध्यन के फलस्वरूप सम्राट सुहेलदेव को भर का शासक माना गया है ! कशी प्रसाद जयसवाल ने भी अपनी पुस्तक "अंधकार युगीन भारत" में भरो को भारशिव वंश का क्षत्रिय माना है ! अर्कियोलोजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के वोलुम १ पेज ३२९ में लिखा है कि राजा सुहेलदेव भर वंश के थे ! राजा महाराजा सुहेलदेव के आदेश पर धर्म एवं राष्ट्ररक्षा हेतु सदैव आत्मबलिदान देने के लिए तत्पर रहते थे। इनके अतिरिक्त राजभर महाराजा सुहेलदेव के दो भाई बहरदेव व मल्लदेव भी थे जो अपने भाई के ही समान वीर थे। तथा पिता की भांति उनका सम्मान करते थे। महमूद गजनवी की मृत्य के पश्चात् पिता सैयद सालार साहू गाजी के साथ एक बड़ी जेहादी सेना लेकर सैयद सालार मसूद गाजी भारत की ओर बढ़ा। उसने दिल्ली पर आक्रमण किया। एक माह तक चले इस युद्व ने सालार मसूद के मनोबल को तोड़कर रख दिया वह हारने ही वाला था कि गजनी से बख्तियार साहू, सालार सैफुद्ीन, अमीर सैयद एजाजुद्वीन, मलिक दौलत मिया, रजव सालार और अमीर सैयद नसरूल्लाह आदि एक बड़ी धुड़सवार सेना के साथ मसूद की सहायता को आ गए। पुनः भयंकर युद्व प्रारंभ हो गया जिसमें दोनों ही पक्षों के अनेक योद्धा हताहत हुए। इस लड़ाई के दौरान राय महीपाल व राय हरगोपाल ने अपने धोड़े दौड़ाकर मसूद पर गदे से प्रहार किया जिससे उसकी आंख पर गंभीर चोट आई तथा उसके दो दाँत टूट गए। हालांकि ये दोनों ही वीर इस युद्ध में लड़ते हुए शहीद हो गए लेकिन उनकी वीरता व असीम साहस अद्वितीय थी। मेरठ का राजा हरिदत्त मुसलमान हो गया तथा उसने मसूद से संधि कर ली यही स्थिति बुलंदशहर व बदायूं के शासकों की भी हुई। कन्नौज का शासक भी मसूद का साथी बन गया। अतः सालार मसूद ने कन्नौज को अपना केंद्र बनाकर हिंदुओं के तीर्थ स्थलों को नष्ट करने हेतु अपनी सेनाएं भेजना प्रारंभ किया। इसी क्रम में मलिक फैसल को वाराणसी भेजा गया तथा स्वयं सालार मसूद सप्तॠषि (सतरिख) की ओर बढ़ा। मिरआते मसूदी के विवरण के अनुसार सतरिख (बाराबंकी) हिंदुओं का एक बहुत बड़ा तीर्थ स्थल था। एक किवदंती के अनुसार इस स्थान पर भगवान राम व लक्ष्मण ने शिक्षा प्राप्त की थी। यह सात ॠषियों का स्थान था, इसीलिए इस स्थान का सप्तऋर्षि पड़ा था, जो धीरे-धीरे सतरिख हो गया।



                   (महाराजा लाखन राजभर) 
        वीर शिरोमणि महाराजा लाखन राजभर
लखनऊ लाखन राजभर के नाम से बसाया गया था। आज जिस टीले पर किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज की भव्य इमारत खड़ी है। उसी टीले पर राजा लाखन भर का किला हुआ करता था। लाखन भर का राज्य 10-11 वीं शताब्दी में था। लखनऊ का टीला बताता है कि यह किला डेढ़ किलोमीटर लम्बा तथा उतना ही चौड़ा था। यह किला धरातल से 20 मीटर ऊंचा था। उक्त किले के मुख्य भाग पर किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज स्थापित है। यही स्थान लाखन भर किला के नाम से जाना जाता है। टीले पर ही बड़ा इमाम बाडा़ मेडिकल कॉलेज, मच्छी भवन टीलें वाली मस्जिद तथा आस पास का क्षेत्र है। राजा लाखन भर की पत्नी का नाम लखनावती था। संभवतः कुछ दिनों तक इसीलिए लखनऊ का नाम भी लखनावती चलता था। राजा लाखन ने लखनावती वाटिका का निर्माण कराया था। जिसके पूर्वी किनारे पर नाग मंदिर भी बनवाया था। लाखन राजा नाग उपासक थे। किले के उत्तरी भाग में लाखन कुंड था। उस कुंड के जल का प्रयोग राज परिवार के लोग करते थे। सोलहवीं शताब्दी में लखनऊ पर राज्य कर रहे शेखजादों ने इस कुंड में रंग बिरंगी मछलियों को पाला था इसी कारण उस कुंड का नाम मच्छी कुंड पड़ गया। 
             
                   (महाराजा बिजली राजभर जी ) 

बारहवीं शताब्दी राजभर राजाओं के साम्राज्य के लिए बहुत अशुभ साबित हुई। इसी शताब्दी के अन्तिम वर्षों में अवध के सबसे शक्तिशाली राजभर महाराजा बिजली वीरगति को प्राप्त हुए थे। सन् 1194 ई. में इससे पहले राजा लाखन राजभर भी वीरगति को प्राप्त हुए। महाराजा बिजली राजभर की माता का नाम बिजना था, इसीलिए उन्होंने सर्वप्रथम अपनी माता की स्मृति में बिजनागढ की स्थापना की थी जो कालांतर में बिजनौरगढ़ के नाम से संबोधित किया जाने लगा।बिजली राजभर के कार्य शेत्र में विस्तार हो जाने के कारण बिजनागढ में गढ़ी का समिति स्थान पर्याप्त न होने के कारण बिजली राजभर ने अपने मातहत एक सरदार को बिजनागढ को सौंप दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी पिता की याद में बिजनौर गढ़ से उत्तर तीन किलोमीटर की दूरी पर पिता नटवा के नाम पर नटवागढ़ की स्थापना की।यह किला काफी भव्य और सुरक्षित था। बिजली राजभर की लोकप्रियता बढ़ने लगी और अब तक वह राजा की उपाधि धारण कर चुके थे। नटवागढ़ भी कार्य संचालन की द्रिष्टि से पर्याप्त नहीं था, उसके उत्तर तीन किलोमीटर एक विशाल किले का निर्माण कराया जिसका नाम महाराजा बिजली भर किला पड़ा। 

            महाराजा सातन देव राजभर

      क्रवर्ती महाराजा सातन देव राजभर
जनपद उन्नाव के पुखवरा तहसील और हड़हा क्षेत्र के कई भागों में राजभरों का राज्य था। यद्यपि जिले के केन्द्रीय भाग में बिसेन राजपूत काबिज थे। किन्तु उत्तर पश्चिम क्षेत्र में राजभरों की बाहुबली सत्ता स्थापित थी, और बांगर मऊ उनकी सत्ता का प्रमुख केंद्र था। इसी जिले में मशहूर राजभर शासक महाराजा सातन देव राजभर का किला था जिसके भग्नावशेष आज भी सातन कोट के नाम से विख्यात है। उन्नाव जिले के डौंडियाखेड़ा नामक स्थान पर भी राजभर शासक था। इस शासक को बाद में बैस राजपूतों ने बेदखल किया था। टांडा :- वर्तमान अम्बेडकर नगर जिले की टांडा तहसील में बिड़हर नाम का एक परगना है। इस स्थान पर ग्यारहवीं तथा बारहवीं शताब्दी तक राजभरों का राज्य था। मुस्लिम आक्रमण से यह राजा बेदखल हो गये थे। वे राजभर वहां से उड़ीसा राज्य में चले गए थे। उड़ीसा में उन्हें भुइञा कहा जाता है। भर और भुइञा जाति के लोगों के बारे में सरहेनरी इलियट अंग्रेज ने समानता का अध्ययन किया है। बिड़हर परगने में भर शासकों के बारह किलों के निशान विधमान है। 1:- कोरावां 2:- चांदीपुर 3:- समौर 4:- रूघाई 5:- 

बुधवार, 1 अप्रैल 2020

महारानी राजवन्ती और रानी धनराजी ॥ 17वी शदी ॥ ग्राम .परगना व तहसील धौरहरा जि .लखीमपुर धौरहरा शहर जनपद लखीमपुर में नानपारा से लखीमपुर रोड पर घाघरा और शारदा नदी के मध्य स्थित ग्राम सिसई कला से निघासन मार्ग पर लगभग 15k.m.पर पश्चिमोत्तर दिशा में स्थित है । धौरहरा शहर के उत्तर ग्राम गोरखपुर दक्छिन बसंतपुर पूरब नूरपुर और पश्चिम शाहपुर स्थित है । ग्रंथ .अवध के तलूकेदार पेज 242ले .पवन बक्शी के अनुसार जहांगीर के शासन काल 1605से 1627के मध्य दो भर रानियां धौरहरा में रहती थी । किसी युद्ध में अपने पति के शहीद हो जाने के कारण बड़ी रानी राजवन्ती ही शासन का देखभाल कर रही थी । ये दोनों रानियां महारानी बल्लरी देवी w! oसुहेलदेव और महारानी कुन्तमा w.o महराजा बारा के पदचिन्हों पर चलकर अपने शासन का देख रेख करती थी । ये दोनों रानियां जीवन पर्यन्त किसी भी पड़ोसी दुश्मन के दबाव में नहीँ आयीं । जब भी विषम परिस्थितियों उत्पन्न हुयी दोनों रानियों ने शस्त्र लेकर अपने भर सैनिको के साथ युध्द भूमि में कूद पड़ती थी । इन रानियों को परास्त करने के लिए कई बार दिल्ली दरबार से गवर्नर भेजे गये .परन्तु इन वीरांगनाओं के अदम्य साहस और युद्ध कौशल के सामने एक भी न टिके और पराजय मुंह देखना पड़ा । महारानी राज वन्ती जब भी तीर या तलवार लेकर युद्ध क्षेत्र में उतरती दुश्मनों में भगदड़ मच जाती थी । धौरहरा राज के पश्चिम शारदा नदी के तट पर झीपी खान बाछिल गोत्रीय हिंदू से मुस्लिम बना था का किला था । अन्ततः जालौर के राव अक्षय राज उर्फ अखराज सिंघ जो उस समय दिल्ली सुल्तान के मनसबदार थे को दिल्ली सुल्तान ने उन रानियों को परास्त करने के लिए भेजा । अक्षयराज नें उन रानियों के शौर्य की गाथा और इसके पूर्व में हुए लड़ाईयों का हस्र सुनकर उसकी हिम्मत जवाब दें गयी । परन्तु सुल्तान के रहमो करम पर पलने वाले अक्षराज ने सत्ता के भूख के वशीभूत होकर अपने पुत्रों भान जी और मान जी को अपने साथ रखकर सुल्तान की विशाल सेना के साथ धौरहरा राज्य पर आक्रमण कर दिया । इस अप्रत्याशित आक्रमण से महारानी आश्चर्यचकित हो गयी । इनकी सैन्य टुकड़ी तुलना में कम थी परंतु जो सैनिक थे वे शूर वीर .साहसी और निडर थे । महारानी के एक आवाज पर देश के लिए जान की आहुति देने को तैयार रहते थे । आकस्मिक आक्रमण से भर सैनिको में भगदड़ सी मच गयी । जबतक वे शस्त्रागार तक पहुंचते कि उसके पहले ही दुश्मनों के भयंकर आक्रमण ने उन्हें सम्हल्ने का मौका ही नहीँ दिया । भीषण संग्राम हुवा । अन्ततः पूरा धौरहरा भर सैनिकों के लाशों से पट सा गया । दोनों रनियां युद्ध भूमि लड़ते लड़ते शहीद हो गयी । धौरहरा के किले पर मान जी का कब्जा हो गया । झीपी खान भी दूसरे लड़ाई में हार गया और उसका राज्य भान जी को मिला । इस प्रकार भारतीय इतिहास भर वीरांगनाओं से भरा पड़ा है । परंतु अपना इतिहास लिखने वाले तथा किराए के इतिहासकारों ने भर .राजभर समाज के इतिहास को दबाने में कोयी कौर कसर नहीँ छोड़ी है । तभी तो इस घटना में पराजित रानियों के नाम का उल्लेख इतिहासकार ने नहीँ किया है । उपरोक्त दोनों रानियों का नाम स्थानीय जनश्रुतियों पर आधारित है । लेखक रामचंद्र राव राजभर गोरखपुर इतिहासकार